किसानों के हित में चैम्बर की पहल: बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की बैठक में उठीं समस्याएं

आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री द्वारा बीज एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं की बैठक  में विक्रेताओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर चैम्बर ने आश्वासन दिया गया। चैम्बर सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं जनसंपर्क व समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने किया। 

Jul 8, 2025 - 20:15
 0
किसानों के हित में चैम्बर की पहल: बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की बैठक में उठीं समस्याएं
नेशनल चैंबर सभागार में बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की समस्याएं सुनते चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल, समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल एवं अन्य।

किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज-कीटनाशक देने का संकल्प

बैठक में सभी विक्रेताओं ने एकमत होकर संकल्प लिया कि वे खराब किस्म के बीज और कीटनाशक दवाएं न तो बेचेंगे और न ही किसी को बेचने देंगे। सभी ने कहा कि किसानों को उत्तम क्वालिटी की सामग्री उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है।

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और विक्रेताओं की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जाएगा।

जल्द बनेगा विक्रेताओं का संगठन

बैठक में शीघ्र ही बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की एक संगठित एसोसिएशन गठित करने का निर्णय लिया गया, ताकि उनके हितों की सुरक्षा और समस्याओं के निराकरण के लिए समुचित मंच मिल सके।

प्रमुख प्रतिनिधियों की सहभागिता

बैठक में सुधीर चोला, रवि शुक्ला, किशन सिंह, विजय कुमार, न्यू शिवम एग्रो एजेंसी, आराध्या एग्रो एजेंसी, सुपर शीड ट्रेडर्स, चौधरी सेल्स कॉरपोरेशन, आरएसआरपी सीड्स एंड पेस्टीसाइड, शिव ट्रेडर्स, एल.डी सीड, आर.आर. सीड स्टोर, हरीओम एग्रो एजेंसी, तिलक बीज भंडार, शर्मा बीज भंडार, विशाल बीज भंडार आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor