102वें जन्मदिन पर गूंजे अमर शहीद हेमू कालानी के जयकारे
आगरा। अमर शहीद हेमू कालानी का 102वां जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही तहसील चौराहा स्थित शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा स्थल व आस-पास किए गए सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने किया।
-हेमू कालानी के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकृत तहसील चौराहा का हुआ लोकार्पण
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी मौजूद रहे।
अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को याद करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। जीवन केवल मोबाइल में उलझे रहने का नाम नहीं है। देश भक्ति से बढ़कर और कुछ नहीं है। मेयर ने सौंदर्यीकरण कार्य में हेमंत भोजवानी के प्रयासों की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वीर सपूत हेमू कालानी के साथ ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कहा आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं, लेकिन यह आजादी हमें आसानी से हासिल नहीं हुई है। अमर शहीद हेमू कालानी की तरह ही अनगिनत वीर सपूतों ने प्राणों को बलिदान दिया है।
इससे पूर्व तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने वीर शहीद से जुड़े प्रसंगों को सुनाया और भावी पीढ़ी को उनसे सीख लेने की अपील की। अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया।
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शहीद हेमू कालानी की गिनती उन अमर शहीदों में होती है, जिन्होंने अपने बलिदान से युवाओं में देश की स्वाधीनता का बिगुल बजाया। उनका जन्म 23 मार्च 1923 को वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सख्खर में हुआ था। छात्र जीवन से ही उन्होंने सिंधी समाज के उदय और भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने स्वराज सेना का गठन कर अंग्रेजों को ललकारा। हथियारों से लदी अंग्रेजी की रेलगाड़ी को पटरी पर उतारने की कोशिश में उन्हें गिरफ्तार किया गया। महज 19 साल की उम्र में अंग्रेजों ने 21 जनवरी 1943 को फांसी दे दी। थी।
कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व महापौर हेमलता दिवाकर ने किया। सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ शंकरनाथ योगी, संत गुरमुखदास, दीदी भगवंती साजनानी, पंडित भूपेंद्र शर्मा, सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, परमानंद अतवानी, जयप्रकाश धर्मानी, नरेश लखवानी. पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, राहुल चतुर्वेदी, मीनाक्षी वर्मा, अनुराग उपाध्याय, चिम्मन पेरवानी, हरीश टहिल्यानी सुशील नोतनानी, महेंद्र खंडेलवाल श्याम भदौरिया मेघराज दियालानी, कन्हैया पारवानी. जीवतराम करमचंदानी नरेन्द्र नानू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत भोजवानी ने किया।