टीयर्स के बच्चों ने विविध गतिविधियों संग मनाई खुशियां, जादू और रंगों से सजा बाल उत्सव

आगरा। टीयर्स संस्था के बच्चों ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मज़ेदार गतिविधियों, जादुई प्रस्तुति और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया। बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

Nov 20, 2025 - 21:52
 0
टीयर्स के बच्चों ने विविध गतिविधियों संग मनाई खुशियां, जादू और रंगों से सजा बाल उत्सव
एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर मौजूद टीयर्स के बच्चे।

यह आयोजन बाल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। होटल सौरा के प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मैजिक शो, पपेट शो और डांस परफॉर्मेंस प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति माहेश्वरी और सुनील मगरानी भी मौजूद रहे। होटल मैनेजर किशोलय शर्मा और एच.आर. मैनेजर अंकित पंधीजा ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

संस्था की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने बताया कि यह एक रिक्रियेशनल एक्टिविटी है, जिसका उद्देश्य बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कई बच्चे फाइव स्टार होटल का अनुभव नहीं कर पाते, ऐसे कार्यक्रम उन्हें नए अवसर और अनुभव प्रदान करते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor