चीन बोला अरुणाचल प्रदेश हमारा, भारत का जवाब- कहने से सच्चाई नहीं बदलेगी, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत ने चीन को दो-टूक संदेश देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न अंग है। चीन चाहे कुछ भी दावा करे, इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी। जापान यात्रा के दौरान वैध पासपोर्ट होने के बावजूद एक भारतीय (अरुणाचल प्रदेश) की महिला को चीन में अनावश्यक हिरासत में रखने पर भी भारत ने कड़ा विरोध जताया है।

Nov 25, 2025 - 22:55
 0
चीन बोला अरुणाचल प्रदेश हमारा, भारत का जवाब- कहने से सच्चाई नहीं बदलेगी, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग

भारत ने चीन की हालिया टिप्पणियों पर कड़ा जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और इस तथ्य को कोई भी बयान बदल नहीं सकता। मामला उस समय गंभीर हुआ जब जापान जा रही अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय नागरिक को वैध पासपोर्ट होने के बावजूद चीन ने अनावश्यक रूप से हिरासत में रखा।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चीन की यह हरकत अनुचित और अस्वीकार्य है। भारत ने औपचारिक रूप से चीन के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई है।

यह प्रतिक्रिया तब सामने आई जब चीनी विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत है और भारत ने उस क्षेत्र पर अवैध कब्जा किया हुआ है। चीन के इस बयान ने विवाद और तनाव को और बढ़ा दिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने तत्काल पलटवार करते हुए कहा कि चीन चाहे जितनी बार झूठा दावा दोहराए, इससे भू-राजनीतिक सच्चाई नहीं बदलेगी।

SP_Singh AURGURU Editor