जयपुर हाउस आगरा में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शहर के नागरिकों ने मनाया उत्सव

आगरा। जयपुर हाउस में लीडर्स आगरा द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और दीपक एवं मोमबत्तियों के माध्यम से लक्ष्मी माता के आशीर्वाद और घर में धन, सुख एवं समृद्धि की कामनाएं कीं।

Oct 17, 2025 - 21:16
 0
जयपुर हाउस आगरा में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शहर के नागरिकों ने मनाया उत्सव
जयपुर हाउस में आयोजित दीवाली उत्सव में मौजूद गणमान्य लोग।

कार्यक्रम में उमेश वर्मा ने दीपक वितरित किए, जबकि सुनील बग्गा ने मोमबत्तियां बांटी। आयोजक हरीकांत शर्मा ने सभी उपस्थित नागरिकों को दीपोत्सव की बधाइयां दीं।

इस मौके पर सुरेश चंद गर्ग, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, सुनील जैन (पूर्व पार्षद), शरद चौहान (पार्षद), हरिकांत शर्मा, मनोज गोयल, रवि गिड़वानी, प्रभु दयाल सिंह, राहुल जैन, दीपू वर्मा, रोबिन जैन, संजय कुमार (एडवोकेट), राजू सविता, शिखा जैन, स्वीटी चौहान, डॉ. ज्योति बुद्धिराजा, विनीता सिंह, डॉ. शिवालिका शर्मा, सोना वर्मा, आयुषी गुप्ता, पूजा भौमिक, अवधेश उपाध्याय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम ने सम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए आगरा में दीपोत्सव की झिलमिलाती रोशनी को और भी जीवंत बनाया।

SP_Singh AURGURU Editor