आगरा और आसपास बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
आगरा। आगरा और इसके आसपास आज सुबह हुई हल्की बारिश ने फिर से ठंड बढ़ा दी है। आज सुबह आगरा, टूंडला समेत कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होगी या गरज के साथ छींटें पड़ेंगे। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में यानी 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। मौसम में उतर-चढ़ाव के मद्देनजर ऐसे में लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। 8 फरवरी तक पारा 11 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। उसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 2डिग्री ज्यादा है। सापेक्षिक आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। आगरा में कल दिनभर दिल्ली में बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कहीं भी बारिश नहीं हुई। आज वायु प्रदूषण में कमी के संकेत हैं।