भारत विकास परिषद अमृतम् के स्वास्थ्य शिविर आमजन को मिला विशेषज्ञों का परामर्श

आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 105वीं जन्म जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सुल्तानगंज की पुलिया पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Jul 6, 2025 - 17:48
 0
भारत विकास परिषद अमृतम् के स्वास्थ्य शिविर आमजन को मिला विशेषज्ञों का परामर्श
भारत विकास परिषद अमृतम द्वारा रविवार को आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर की एक झलक। 

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, मौसमी बीमारियां, थकान व हृदय संबंधी लक्षणों की जांच की गई। इस अवसर पर लोगों को निःशुल्क परामर्श व आवश्यक निर्देश भी दिए गए। शिविर का संचालन एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. विजय सिंघल एवं डॉ. रुचि सिंघल के मार्गदर्शन में हुआ।

परिषद अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता 'राम भाई' ने बताया कि भविष्य में ऐसे शिविर और भी बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, संरक्षक एवं संस्थापक आर.एस. गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला संयोजिका रेखा राज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पिंटू भाई, सुदेश अग्रवाल, दीपक भार्गव, कुसुम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor