राणा सांगा पर टिप्पणी के लिए वाराणसी में सांसद सुमन के खिलाफ परिवाद दायर

वाराणसी। वाराणसी के विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की वाराणसी इकाई के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने यह परिवाद सांसद सुमन द्वारा मेवाड़ के राजा राणा सांगा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर दायर किया है। कोर्ट ने परिवाद को स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए रामजी लाल सुमन को नोटिस जारी किया है। 

Mar 27, 2025 - 18:29
 0
राणा सांगा पर टिप्पणी के लिए वाराणसी में सांसद सुमन के खिलाफ परिवाद दायर

आलोक कुमार सिंह ने यह परिवाद धारा 197, 299, 302, 352, 356 (2), 356 (3) के अंतर्गत दायर किया है। परिवाद में कहा गया है कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने 21 मार्च को सदन (राज्य सभा) में परिवादी के पूर्वज राणा सांगा को गद्दार एवं पूरी क्षत्रिय कौम को गद्दार कहा। उनका यह कृत्य जन समुदाय में वैमनस्यता फैलाने वाला एवं विद्वेशपूर्ण है और दंडनीय अपराध है। यह सामाजिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।

परिवादी के अधिवक्ता मुरलीधर सिंह और बृजेश कुमार मिश्र एडवोकेट हैं। बृजेश मिश्र एडवोकेट ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने महापुरुष राणा सांगा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उस टिप्पणी में सारे क्षत्रिय समाज को गद्दार की औलाद बताया है जो समाज की एकता को खंडित करने वाला और विद्वेशपूर्ण है। यह देश को विखंडित करने वाला बयान है। सुमन ने सदन भीतर ही नहीं, बाहर भी कई बार इसे रिपीट किया। अपने कहे पर उन्होंने खेद भी प्रकट नहीं किया है।

SP_Singh AURGURU Editor