आगरा में आस्था, संस्कार और सनातन चेतना का संगम: जिनालय में हुआ वेदी शिलान्यास, हिंदू सम्मेलन में संगठित होने का आह्वान, 101 दीपकों से यमुना की महाआरती और हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई

आगरा। आगरा में रविवार को धर्म, आस्था और सनातन चेतना से जुड़े आयोजनों ने आध्यात्मिक वातावरण को नई ऊर्जा से भर दिया। एक ओर जैन समाज में वेदी शिलान्यास जैसे पावन संस्कार सम्पन्न हुए, तो दूसरी ओर हिंदू सम्मेलन के अलावा मां यमुना की भव्य महाआरती और विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली गई आमंत्रण यात्रा ने जनमानस को एकजुट होने का संदेश दिया। तीनों आयोजनों में श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

Feb 1, 2026 - 20:56
 0
आगरा में आस्था, संस्कार और सनातन चेतना का संगम: जिनालय में हुआ वेदी शिलान्यास, हिंदू सम्मेलन में संगठित होने का आह्वान, 101 दीपकों से यमुना की महाआरती और हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई
आगरा में रविवार को हुए धार्मिक आयोजनों की झलक। अवधपुरी जिनालय में वेदी शिलान्यास की एक झलक। अमल गार्ड में हिंदू सम्मेलन में मौजूद संतगण। यमुना महाआरती की एक झलक और गंगे गौरी पार्क बल्केश्वर से हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा का एक चित्र।

श्री पद्मप्रभु जिनालय में भव्य वेदी शिलान्यास, मेडिटेशन गुरु का सानिध्य

अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में रविवार को वेदी शिलान्यास समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः जिनेन्द्र देव के मंगल पाठ एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण का पुण्य कार्य प्रकाशचंद जैन, रवि जैन एवं डॉ. शैलेंद्र जैन परिवार द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य विजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ। पद्मप्रभु महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समारोह के दौरान उपाध्याय श्री ने भक्तों को मंगल उद्बोधन प्रदान किया। इसके बाद मूलनायक भगवान पद्मप्रभु की नवीन वेदी का शिलान्यास सुमरचंद जैन पांडया, आशा पांडया, अंशु पांडया एवं सलोनी पांडया परिवार द्वारा सम्पन्न कराया गया। समस्त धार्मिक क्रियाएं पंडित संदीप जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक हुईं।

कार्यक्रम का संचालन अनंत कुमार जैन ने किया। आयोजन में आगरा दिगंबर जैन परिषद, श्री पद्मप्रभु महिला मंडल, वात्सल्य सेवा समिति, नवकार युवा मंच, वीर सेवा महिला मंडल सहित नगर के सभी महिला एवं युवा मंडलों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर श्री सर्वतोभद्र जिनालय बल्केश्वर समिति द्वारा अप्रैल माह में प्रस्तावित भगवान आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

अमल गार्डन में हुए हिंदू सम्मेलन में संगठित होने का आह्वान

आगरा। आगरा में रविवार को महर्षि अरविंद नगर स्थित अमल गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन विराट हिंदू सम्मेलन समिति एवं राष्ट्रीय भगवा दल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित में संगठित होने का आह्वान किया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्रीधाम वृंदावन से पधारे स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीपी भदौरिया ने की। राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष अमोल दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन सीमा सिंह एवं नवीन कुलश्रेष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशुतोष भंडारी रहे। समिति के सचिव अजय सुदस्य ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कांत शर्मा, आर.डी. त्यागी, राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष अमोल दीक्षित, केशव शर्मा, कैलाश पाठक, राजेश त्यागी, अनिल त्यागी, राय कमलेश दीक्षित, भुकेश गोयल एवं योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बल्केश्वर पार्वती घाट पर माँ यमुना की 101 दीपकों से महाआरती

विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर माँ यमुना मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। विधि-विधान से दुग्ध अभिषेक, पुष्प वर्षा, शंख ध्वनि के साथ आरती का शुभारंभ हुआ और 101 दीपकों से माँ यमुना की महाआरती संपन्न की गई।

क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं पार्षद श्रीमती पूजा बंसल ने बताया कि यह आयोजन 8 फरवरी 2026 को प्रस्तावित महा विराट हिंदू सम्मेलन की श्रृंखला का दूसरा कार्यक्रम था। महंत विष्णु दास जी ने सभी के साथ अरदास कर सम्मेलन की सफलता और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

महाआरती में सुमन अग्रवाल, गिर्राज बंसल, रमन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ब्रह्मा गुप्ता, कुमकुम उपाध्याय, अनुपम शर्मा, मनीषा भारतीय, पूजा जैन, देवेंद्र चौहान, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, राजा चौधरी, संतोष गुप्ता, विनय अग्रवाल, सुनील जी, साधना राठौर, राम गुप्ता, कुसुम लता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विराट हिंदू सम्मेलन के लिए बल्केश्वर क्षेत्र में विशाल वाहन रैली

बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा सोमवार 02 फरवरी को गंगे गौरी पार्क, बल्केश्वर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रविवार को विशाल दो-पहिया वाहन आमंत्रण यात्रा निकाली गई।

सनातन ध्वज लहराते और जय श्री राम के उद्घोष के साथ स्कूटर-मोटरसाइकिलों पर सवार क्षेत्रवासियों ने पूरे बल्केश्वर क्षेत्र में सम्मेलन का संदेश पहुंचाया। हिंदू के सम्मान में, उतरो सब मैदान में और जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

रैली का नेतृत्व पार्षद हरिओम बाबा ने किया। आमंत्रण यात्रा में स्पर्श जैन, अनुज गोयल, रमन अग्रवाल, निश्चल गोयल, मुकेश शर्मा, शैलू गौतम, मनीषा भरतिया, ललिता राठौर, ब्रह्मा गुप्ता, प्रथम गोयल, हनी मित्तल, राहुल, केदार ठाकुर, अरुण जैन, कपिल त्यागी, गौरव खंडेलवाल, पियूष गुप्ता, भोला अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजा चौधरी, मनोज छाबड़ा, ब्रजेश सिंह, निर्मल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, अशोक जिंदल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor