गुरु पूर्णिमा पर आस्था और श्रद्धा का संगम, जगह-जगह हुआ गुरु पूजन 

आगरा। गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। आगरा में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजनों की छटा बिखरी रही। भक्तों ने अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज कल्याण की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Jul 10, 2025 - 19:54
Jul 10, 2025 - 22:16
 0
गुरु पूर्णिमा पर आस्था और श्रद्धा का संगम, जगह-जगह हुआ गुरु पूजन 
गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरु पूर्णिमा के मौके पर संत बाबा प्रीतम सिंह का सम्मान करने के बाद उनके साथ मौजूद भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता एवं अन्य भाजपा नेता।  

गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचे भाजपा नेता, संत बाबा प्रीतम सिंह का किया सम्मान

गुरुपूर्णिमा के पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगरा के विभिन्न मंदिरों, मठों और गुरुद्वारों में जाकर गुरुओं का सम्मान किया। इस क्रम में आगरा महानगर का मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु का ताल पर आयोजित किया गया।

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य एवं भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संत बाबा प्रीतम सिंह जी का शाल ओढ़ाकर और पुष्प माला अर्पित कर सम्मान किया। साथ ही पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा के ग्रंथि आसा सिंह जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक हेमंत भोजवानी ने समन्वय की भूमिका निभाई।

इस मौके पर जत्थेदार राजिंदर सिंह, ग्रंथि आसा सिंह, ग्रंथि टीटू सिंह, भाजपा बंटी ग्रोवर, संजय अरोरा, हेमंत भोजवानी, रोहित कत्याल, उपमा गुप्ता, श्यामवीर सिंह, शिव कुमार, हिमांशु ठाकुर, गोगा मौर्य, अनंत चौधरी, गोविंद कुशवाह, सचिन प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण गौशाला में सिंधी सेंट्रल पंचायत ने की गुरु पूजा

शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला की तपोभूमि ब्रह्म कुटिया में सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान लीला शाह जी की भव्य पुष्प माला अर्पण एवं पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गुरु की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, सलाहकार श्याम भोजवानी, संरक्षक नरेश देवनानी (भारतीय सिंधू सभा) सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने समाज के कल्याण हेतु साईं से प्रार्थना की।

कबूलपुर आश्रम में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने लिया गुरु आशीर्वाद

नगला शीशिया, कबूलपुर, ग्वालियर रोड स्थित गुरु रामदास आश्रम पर भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने अंग वस्त्र समर्पित कर गुरु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मां पीतांबरा देवी मंदिर परिसर में गुरुपूजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। पूर्व प्रधान छोटेलाल शाक्य सहित अनेक क्षेत्रवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति गीतों व आरती से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आगरा कैंट में मां पीतांबरा देवी मंदिर में हुआ यज्ञ और गुरुदीक्षा कार्यक्रम

आगरा कैंट स्थित माता पीतांबरा देवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भव्य गुरुपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरु पीके सेठी जी ने भक्तों को गुरुदीक्षा दी और उनका मार्गदर्शन किया। गुरुजी के सान्निध्य में विधिपूर्वक यज्ञ भी संपन्न हुआ। आरती मंदिर के पुजारी नितिन सेठी द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गुरु केवल पूज्य नहीं, प्रेरणा और संकल्प का स्रोत हैं : विश्व प्रताप सिंह

आगरा। नागरी प्रचारिणी सभा में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक-दो, आगरा विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु और शिष्य के आदर्श जीवन मूल्यों के कारण ही हमारी संस्कृति आज तक अक्षुण्य बनी हुई है। लेकिन वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट चिंताजनक है। पहले की गुरुकुल परंपरा में आत्मीयता थी, जो अब कम हो गई है। गुरु की महत्ता सार्वकालिक और सार्वभौमिक है।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्ममंथन का पर्व है, केवल प्रशंसा का नहीं। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. कुंजिल सिंह चाहर, डॉ. यशोधरा यादव 'यशो', श्रीमती पद्मावती बघेल, श्रीमती रमा वर्मा 'श्याम', प्रो. युवराज सिंह, डॉ. सौरभ देवा, अनिल अरोड़ा 'संघर्ष' ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिलाध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर शर्मा ने की एवं संचालन डॉ. कृष्ण पाल सिंह ने किया। शुरुआत में विश्व प्रताप सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

मैं तो बांके की बांकी बन गयी, बांका बन गया मेरा

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन संजय प्लेस स्थित साई मंदिर पर किया। अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर भजन संध्या में भजनो का सभी सदस्यों ने रसपान किया। 

राधा-कृष्ण के भजन मैं तो बांके की बाँकी बन गयी बांका बन गया मेरा.. पर परिषद् के सदस्य खूब थिरके। भजन संध्या के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव नवनीत गर्ग, वित्त सचिव संजीव मित्तल, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र काशिवाल, विशाल मित्तल, समीर जैन, जगदीश मित्तल, उमेश गोयल, नितिन गोयल, निशि दौनेरिया, निशा काशिवाल, नविता मित्तल आदि मौजूद रहे।Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

 

SP_Singh AURGURU Editor