भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर आस्था व सेवा का संगम: शहरभर में भक्ति, अनुष्ठान और जनसेवा के आयोजन

आगरा। अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव, पूजन-अनुष्ठान और जनसेवा के कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर धर्म और समाज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Apr 19, 2026 - 19:10
 0
भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर आस्था व सेवा का संगम: शहरभर में भक्ति, अनुष्ठान और जनसेवा के आयोजन
कैलाश मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की एक झलक।

श्री प्राचीन कैलाश मंदिर में भव्य पंचाभिषेक और रुद्राभिषेक

प्राचीन श्री कैलाश मंदिर में रविवार प्रातः भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक तथा महर्षि जमदग्नि एवं भगवान परशुराम का पंचाभिषेक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। हवन-पूजन में श्रद्धालुओं ने देश और विश्व के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर को फूलों से सुसज्जित कर आकर्षक फूल बंगला श्रृंगार किया गया। 

इस अवसर पर महंत चंद्रकांत गिरी, डॉ. मदन मोहन शर्मा, महंत गौरव गिरी गोस्वामी, विश्वास शर्मा, अनिशा शर्मा (यजमान), विपिन गिरी, संतोष गिरी, विकास भारद्वाज, राम कुमार गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, डॉ. मनीष, रमन शर्मा, नरेश दीक्षित, सुधीर शर्मा, विधायक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रामलाल वृद्धाश्रम में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

रामलाल वृद्धाश्रम में भगवान परशुराम की जयंती मनाते ब्राह्मण एकता मंच के पदाधिकारी और सदस्य।

ब्राह्मण एकता मंच, आगरा द्वारा रामलाल वृद्धाश्रम, सिकंदरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंच के सदस्यों ने प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए और अंगवस्त्र पहनाए। आचार्य पं. गयाप्रसाद पाण्डेय के सानिध्य में हवन सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ने सुख-शांति और विश्व कल्याण की कामना की। डॉ. दिवाकर तिवारी, रामेंद्र पचौरी, अमित लवानिया, यतीश लवानिया, विक्रांत बरूआ, चतुर्भुज तिवारी, रोहित उपाध्याय, सुशील शर्मा, घनश्याम तिवारी, ओम लवानिया, पुनीत भारद्वाज सहित अनेक सदस्य और आश्रम के वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।

कर्मयोगी एक्सटेंशन में जल सेवा प्याऊ का शुभारंभ

कर्मयोगी फुव्वारा, कमला नगर पर अग्रमिलन समिति कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा लगाई गई निःशुल्क जल सेवा प्याऊ के शुभारंभ में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को पानी पिलाते पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्य प्रकाश। साथ हैं डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल, पवन बंसल आदि।

अग्रमिलन समिति कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा कर्मयोगी फुव्वारा, कमला नगर पर निःशुल्क जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्य प्रकाश एवं डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने राहगीरों को जल पिलाकर सेवा का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि यह सेवा पूरे ग्रीष्मकाल तक जारी रहेगी। इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, अशोक अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, संचित गर्ग, संजय अग्रवाल, गिर्राज किशोर, लवी गर्ग, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शुभम जिंदल, सुमित गर्ग, संजीव गर्ग, शिल्पी गर्ग, कविता गर्ग, ममता अग्रवाल, अंजलि गोयल, संगीता अग्रवाल, पायल सिंघल, ज्योति अग्रवाल, नीता मंगल, रूबी अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor