आगरा में भार्गव महिला सभा के 74वें अधिवेशन में सम्मान, संस्कृति और प्रतिभाओं का संगम

आगरा। सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं के सम्मान का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आगरा भार्गव महिला सभा का 74वाँ वार्षिक अधिवेशन रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में भव्य रूप से आयोजित किया गया। श्रीमती बृजेश भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 सदस्याओं की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया, जहां सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कारों की झड़ी ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

Apr 5, 2026 - 20:37
 0
आगरा में भार्गव महिला सभा के 74वें अधिवेशन में सम्मान, संस्कृति और प्रतिभाओं का संगम
आगरा भार्गव महिला सभा के 74वें वार्षिक अधिवेशन में डॉ. सरोज भार्गव का सम्मान करतीं पदाधिकारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त पूर्व अध्यक्षों द्वारा श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात ईश प्रार्थना की गई और सभी पूर्व अध्यक्षों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन कुमारी निधि द्वारा किया गया, जिन्हें समयबद्धता पुरस्कार भी प्रदान किया गया, साथ ही यह सम्मान श्रीमती मीनू को भी मिला।

अध्यक्ष श्रीमती बृजेश भार्गव ने अपने संबोधन में सभी बहनों का स्वागत किया। श्रीमती संगीता ने गत माह एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे पूर्व अध्यक्षों ने अनुमोदित किया। वहीं दीप्ति ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में वृद्धजन सम्मान के अंतर्गत श्रीमती सरोज भार्गव को सम्मानित किया गया, जिसका प्रायोजन दीप्ति द्वारा किया गया और प्रशस्ति पत्र श्रीमती पूजा ने पढ़ा। सभा द्वारा आयोजित तंबोला ने सभी में उत्साह भर दिया।

इन्हें किया गया पुरस्कृत

मिथिलेश-कमलेश पुरस्कार 2024-25 के लिए श्रीमती अंजू तथा 2025-26 के लिए श्रीमती राजश्री को सम्मानित किया गया। विमला स्मृति पुरस्कार श्रीमती वंदना और कुमारी निधि को प्रदान किया गया।

पुष्पा एवं पुरुष देव शिक्षा निधि पुरस्कार के अंतर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों- श्रेया भार्गव (12वीं, 92.8%), उन्नति भार्गव (10वीं, 86.4%), आरुणि भार्गव (9वीं, 81.7%), अक्षत भार्गव (6वीं, 95.5%), मानवी भार्गव (6वीं, 86%), हर्षित भार्गव (7वीं, 84.8%) को सम्मानित किया गया।

कन्स्टेलेशन पुरस्कार में तेजस भार्गव, वेदांत भार्गव और कृष भार्गव को सम्मान मिला। मुक्ता स्मृति पुरस्कार श्रीमती रेनू को प्रदान किया गया, जिसका प्रायोजन श्रीमती अंशु एवं श्रीमती मीनू द्वारा किया गया।

100% उपस्थिति पुरस्कार श्रीमती रेनू और समता को दिया गया। सह-सचिव श्रीमती रुचि एवं श्रीमती पायल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

प्रतियोगिताओं में भी दिखी प्रतिभा

दीया प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, दिव्या द्वितीय और गुणिका तृतीय रहीं। राखी प्रतियोगिता में समता, दिव्या और निकिता को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में श्रीमती कंचन और श्रीमती अलका को सम्मान मिला।

श्रीमती प्रतिमा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्रीमती अल्पा और श्रीमती अंशु को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

विशेष उपलब्धियों में कुमारी अनुकृति को प्रथम प्रयास में सीए फाइनल उत्तीर्ण करने और आरुणि को नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी उपहार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता और रितु द्वारा किया गया, जबकि गणेश वंदना श्रीमती स्वाति ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्रीमती अंजू, सुनीता, रोली, आरुणि, रितु आदि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती संगीता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor