कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने फिर उठाए सवाल,  पीएम मोदी ने तो खामेनेई की हत्या की निंदा करने की भी हिम्मत नहीं दिखाई,  स्कूली बच्चियों की हत्या पर चुप्पी कैसे ?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद से कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब अमेरिका और इजराइल द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या कर दी जाए तो चुप्पी कैसे कायम रह सकती है?  

Mar 20, 2026 - 20:48
 0
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने फिर उठाए सवाल,  पीएम मोदी ने तो खामेनेई की हत्या की निंदा करने की भी हिम्मत नहीं दिखाई,  स्कूली बच्चियों की हत्या पर चुप्पी कैसे ?

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद से कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक ताजा बयान देते हुए कहा कि जब अमेरिका और इजराइल द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या कर दी जाए तो चुप्पी कैसे कायम रह सकती है? क्या किसी भी जिम्मेदार देश, विशेषकर भारत, जिसने तीसरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की गौरवशाली विरासत संजोई है, के लिए चुप्पी कोई विकल्प है?

जब 168 स्कूली बच्चियों की हत्या कर दी जाए तो आप चुप कैसे रह सकते हैं? आपको चुप क्यों रहना चाहिए? भारत के प्रधानमंत्री ने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की निंदा करने की भी हिम्मत नहीं दिखाई। कांग्रेस द्वारा उन पर बहुत दबाव डालने के बाद ही वे अंततः ईरानी सांस्कृतिक केंद्र गए। मुझे खेद है, चुप्पी कभी भी विकल्प नहीं हो सकती।

पवन खेड़ा ने 'धुरंधर: द रिवेंज' फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा "लोग कहते हैं कि 'धुरंधर' 85 वर्षीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की जीवनी पर बनी फिल्म है। और जब वे 'धुरंधर' फिल्म देख रहे थे और पॉपकॉर्न का आनंद ले रहे थे, तभी रूस ने आकर हमें यूक्रेन से आए इन छह लोगों के बारे में बताया। ये लोग न सिर्फ भारत में यूक्रेन से आए, बल्कि भारतीय सीमा पार करके म्यांमार गए, वहां विद्रोहियों को प्रशिक्षण दिया और फिर भारत लौट आए। और हमारे प्यारे धुरंधर पॉपकॉर्न खाने में मग्न थे।"