कांग्रेसियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए जलाईं मोमबत्तियां

आगरा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी  एवं कांग्रेस की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संभल जाने की अनुमति नहीं देने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। 

Dec 5, 2024 - 21:01
 0
कांग्रेसियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए जलाईं मोमबत्तियां
महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मोमबत्तियां जलाकर राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने का विरोध करते कांग्रेसजन।

प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व मे रावली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष योगी सरकार को सदबुद्धि देने एवं घटना मे पीड़ित लोगों को न्याय व सामाजिक सौहार्द  हेतु कैंडल जलाकर प्रार्थना की। 

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को संभल जाने रोकना प्रदेश में व्याप्त जंगल राज को दर्शाता है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था की तानाशाह भाजपा सरकार पुलिस के दम पर सच्चाई, न्याय की आवाज को रोक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं ऐसे में उन्हें संभाल जाने से रोकना उनके अधिकारों का हनन है।सरकार जब-जब लोगों के साथ अन्याय करेगी उनको न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विराग जैन, अदनान कुरैशी, आशीष प्रिंस, आरवी धाकरे, विवेक सिंह,नरेंद्र शर्मा, लता कुमारी,संतोष दीक्षित, अज़हर वारसी, विकास माहौर, अनुज शिवहरे,याकूब शेख, सचिन चौधरी, गीता सिंह, नीलम शर्मा, डॉ. मधुरिमा शर्मा,अश्वनी बिट्टू, बशीर रॉकी, आशाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor