बुर्के में छिपी साजिश का पर्दाफाश: लव जिहाद में रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक, बच्चियों को बना रखा था निशाना
आगरा। लव जिहाद की साजिश रच रहे दो युवकों को आगरा पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय सामने आई जब अवधपुरी चौकी क्षेत्र के लीलाबाग में किराए पर रह रहे दो युवक अरबाज खान और मौसमी, क्षेत्र की दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले आए थे। दोनों बच्चियों को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का झांसा दिया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जबकि बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
-अवधपुरी में किराए के मकान से पकड़े गए आरोपी, धर्म परिवर्तन कर शादी का झांसा दे रहे थे
-हनुमान सेना की सजगता से हुआ खुलासा, जगदीशपुरा थाने में दी गई आरोपियों के खिलाफ तहरीर
किराए के मकान में चल रही थी साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अरबाज और मौसमी नामक युवक लीलाबाग क्षेत्र में लंबे समय से किराए पर रह रहे थे। उन्होंने पड़ोस की दो दूसरे धर्म की नाबालिग बच्चियों को प्रेमजाल में फंसा लिया था।
वे मौका मिलते ही बच्चियों को अपने कमरे में बुला लेते थे। इतना ही नहीं, वे बुर्का पहनाकर उन्हें बाहर घुमाने भी ले जाते थे, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। आरोप है कि दोनों युवकों ने धार्मिक छल के माध्यम से बच्चियों को मानसिक रूप से प्रभावित कर लिया था और उन्हें जल्द ही धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आश्वासन दे रखा था।
स्थानीय सजगता से खुला भंडाफोड़
जब मोहल्ले के कुछ लोगों को इन गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो उन्होंने हनुमान सेना के जिला संयोजक धर्मेंद्र धाकड़ से संपर्क किया। धाकड़ ने अपनी टीम के साथ कुछ दिनों तक निगरानी रखी और गुरुवार को मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार करवा दिया। इस समय दोनों नाबालिग बच्चियां भी युवकों के साथ कमरे में थीं।
परिजनों को सौंपा गया, युवकों के खिलाफ तहरीर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुरक्षित सौंप दिया। वहीं, अरबाज और मौसमी के खिलाफ हनुमान सेना की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस अब उनके पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है कि कहीं यह व्यापक लव जिहाद नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं।
इनको सख्त सज़ा दिलानी होगी
घटना के बाद हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने थाना जगदीशपुरा पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। धर्मेंद्र धाकड़ ने कहा, यह केवल एक मोहल्ले या दो बच्चियों की बात नहीं है, यह समाज में आस्था, सुरक्षा और सम्मान पर हमला है। हम पुलिस से मांग करते हैं कि ऐसे अपराधियों को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि कोई और बच्चियों को बहकाने की हिम्मत न करे।