बंगाल को 'बांग्लादेश' बनाने की साजिश, आतंकियों द्वारा हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार – आचार्य प्रमोद कृष्णम

बरेली। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार मुसलमान नहीं, बल्कि आतंकवादी कर रहे हैं, और यह सब एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हो रहा है ताकि बंगाल को बांग्लादेश में तब्दील किया जा सके।

Apr 21, 2025 - 20:22
 0
बंगाल को 'बांग्लादेश' बनाने की साजिश, आतंकियों द्वारा हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार – आचार्य प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ मेयर उमेश गौतम।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने कठोर कदम नहीं उठाए, तो बंगाल में 1947 जैसे हालात बन सकते हैं। आचार्य ने कहा, हिन्दुओं की हत्याएं हो रही हैं, उनके घर जलाए जा रहे हैं, और तथाकथित सेकुलर नेता चुप्पी साधे हुए हैं। यह सेकुलरिज्म नहीं, तुष्टिकरण की चरम पराकाष्ठा है।

यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विशेष बातचीत में यह भी कहा, यह हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं, बल्कि सनातन धर्म पर सीधा प्रहार है। दुर्भाग्य है कि जो नेता खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं, वही सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा, जब हिन्दुओं पर अत्याचार होता है, तब यह नेता मौन क्यों हो जाते हैं? क्या यही धर्मनिरपेक्षता है कि हिन्दू मरे और कोई सवाल न उठाए?

आतंकियों और कट्टरपंथियों को मिली खुली छूट पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि जो हिन्दुओं के घरों में आग लगा रहे हैं, वे भारत के मुसलमान नहीं, आतंकवादी हैं। उनके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए जैसा आतंकवादियों के साथ होता है।

वक्फ कानून संशोधन को लेकर उन्होंने कहा कि संसद ने अधिकार दिया है, लेकिन हिन्दुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसी संविधान में निहित है। उन्होंने गंगा-जमुनी तहज़ीब की दुहाई देने वाले मुस्लिम संगठनों से भी आग्रह किया कि वे बंगाल में सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करें।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बरेली के मेयर को दिया आशीर्वाद

बरेली। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से बरेली दौरे के दौरान मेयर डॊ.. उमेश गौतम ने उनसे मुलाकात की। आचार्य जी ने उन्हें राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आचार्य जी ने कहा कि बरेली के प्रवेश द्वार देखकर वे अभिभूत हो गए। उन्होंने नाथ कॉरिडोर और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी ली। डॊ. गौतम ने उन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, मुख्यमंत्री की विशेष रुचि और बरेली में चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। आचार्य प्रमोद ने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में रोजगारपरक शिक्षा और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

SP_Singh AURGURU Editor