न्यूनतम जीवनचर्या अपनाकर जलवायु परिवर्तन समस्या को कम करने में योगदान दें

आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस इकाइयों के तीसरे एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेविकाओं मुख्य वक्ता डॊ. विनीत गुप्ता का आह्वान किया कि वे न्यूनतम जीवनचर्या अपनाएं ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्या को कम करने में व्यक्तिगत स्तर पर योगदान दिया जा सके।

Feb 6, 2025 - 17:37
 0
न्यूनतम जीवनचर्या अपनाकर जलवायु परिवर्तन समस्या को कम करने में योगदान दें
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में आयोजित तीसरे एनएसएस शिविर का दीप जलाकर उद्घाटन करतीं अतिथि।

-बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में तीसरे एनएसएस शिविर में किया गया स्वयंसेविकाओं का आह्वान

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॊ. कंचन गुप्ता ने ग्लेशियरों के पिघलने पर चिंता व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि प्रो. पूनम रानी गुप्ता ने ग्लोबल वार्मिंग के हो रहे प्रभावों को इंगित करते हुए इसकी दूरगामी समस्याओं पर प्रकाश डाला और इससे बचने के सुझाव भी दिए।

कॊलेज की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने कहा कि स्वयंसेविकाएं विद्यार्थियों के दसों गुणों को अपनाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य और समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति अपने दायित्व को निभाएं।

शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर हुआ। स्वयंसेविका अनामिका और अंशु ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एनएसएस का लक्ष्य गीत स्वयंसेविका आस्था, कशिश, अनामिका और रूबी द्वारा लयबद्ध किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलीशा और कोमल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी शालिनी कुमारी, नेहा और गरिमा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी नेहा ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor