आगरा कॊलेज में एमए (मनोविज्ञान) में प्रवेश हेतु चयनित छात्रों की काउंसलिंग कल सुबह  

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में सत्र 2025-26 के लिए एम.ए. (मनोविज्ञान) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु चयनित छात्रों की काउंसलिंग कल सुबह, प्रक्रिया कल (25 जुलाई को) आयोजित की जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी दी कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रातः 10:30 बजे मनोविज्ञान विभाग में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Jul 24, 2025 - 20:25
 0
आगरा कॊलेज में एमए (मनोविज्ञान) में प्रवेश हेतु चयनित छात्रों की काउंसलिंग कल सुबह   

प्रो. गौतम ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ काउंसलिंग में सम्मिलित होना होगा। यह अनंतिम प्रवेश प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।

प्रवेश से संबंधित जानकारी चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से भी भेजी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काउंसलिंग में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी का प्रवेश स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा और उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित अन्य अभ्यर्थी को अवसर दिया जा सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor