आगरा कॉलेज में 21 नवंबर को होने वाली एलएलबी ईडब्ल्यू कैटेगरी की काउंसलिंग अब 27 को

आगरा। आगरा कॉलेज परिसर में नवर्निमित बाउंड्रीवाल और संलग्न भूमि पर स्थापित स्वीकृत संस्थानों के 21 नवंबर को लोकार्पण की वजह से इस दिन होने वाली बी.ए.एलएल.बी. सत्र 2025–26 की ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। अब यह काउंसलिंग 27 नवंबर को होगी।

Nov 19, 2025 - 17:57
 0
आगरा कॉलेज में 21 नवंबर को होने वाली एलएलबी ईडब्ल्यू कैटेगरी की काउंसलिंग अब 27 को

मीडिया प्रभारी डॊ. गौरव कौशिक ने बताया कि आगरा कॉलेज में निर्मित नई बाउंड्रीवाल तथा संलग्न कॉलेज भूमि पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत संस्थानों का लोकार्पण 21 नवंबर 2025, शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार समारोह भव्य स्तर पर आयोजित होगा और शासन के विशेष अतिथि इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम के कारण ही बी.ए.एलएल.बी. सत्र 2025–26 की ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की काउंसलिंग, जो 21 नवंबर को निर्धारित थी, अब स्थगित कर दी गई है। काउंसलिंग की नई तिथि 27 नवंबर 2025 तय गई है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से विधि संकाय में संपन्न होगा।

डॊ. कौशिक ने बताया कि सभी विद्यार्थी, अभ्यर्थी और स्टाफ सहयोग प्रदान करें, ताकि लोकार्पण समारोह और काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor