हल्दी फंक्शन में बला सी खूबसूरत दिखीं क्रिकेटर स्मृति मंधाना

भारतीय वूमन क्रिकेटर टीम में जश्न का माहौल है। स्मृति मंधाना की शादी की रस्मों में पूरी टीम मस्ती करती नजर आ आयी लेकिन सबका ध्यान स्मृति मंधाना की लुक ने खींचा। स्मृति ने बहुत ही मिनिमल मेकअप के साथ सिंपल सा शरारा सूट पहना था।

Nov 21, 2025 - 22:47
 0
हल्दी फंक्शन में बला सी खूबसूरत दिखीं क्रिकेटर स्मृति मंधाना


नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार और फैंस के दिलों की धड़कन स्मृति मंधाना अपने हल्दी फंक्शन के पारंपरिक और सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। हाल ही में आई तस्वीरों में स्मृति ने अपने खास दिन के लिए पीले रंग का शरारा सूट चुना, जिसमें उनकी सादगी निखर कर सामने आई. माथे पर मंगटीका, कानों में सुंदर कुदन झुमके और हल्का मेकअप उनके लुक को खास बना रहा था।
 
हल्दी सेरेमनी के लिए स्मृति ने बिना भारी कढ़ाई वाले बोर्डर वाला पीला कुर्ता चुना। ये एक शरारा सूट था। इसके प्लाजो में गोल्डन बूटियां हल्के से जड़ाई के साथ थीं। ये लूक फैशन के साथ आराम को प्राथमिकता देने वाला था। कल वह पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेंगी।

अपने लुक को पूरा करने के लिए स्मृति ने सिर पर एक नाजुक मंगटीका सजाया और कानों में कुंदन के झुमके पहने। खुले बालों और सटल मेकअप ने उनके दुल्हन वाले ग्लो को और बढ़ा दिया। बहुत अधिक एक्सेसरीज या मेकअप न कर के, स्मृति ने मॉडर्न ब्राइड्स के लिए यह मैसेज दिया कि सादगी ही असली खूबसूरती है।

हल्दी समारोह में स्मृति अपने क्रिकेट टीम की साथियों के साथ खूब मुस्कुराती और फोटो पोज देती दिखीं। उनका यह फ्रेंडली और जॉइफुल अंदाज फैंस को भी काफी भाया। खुले दिल से खुशियां मनाते हुए उनकी हल्दी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

स्मृति मंधाना का यह ट्रेडिशनल और इजी-टू-कैरी लुक आज की लड़कियों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है। ये लुक दर्शाता है कि शादी और फंक्शन में आप सिंपल और क्लासी रहते हुए भी सबसे अलग और सुंदर दिख सकती हैं।