OTT कंटेंट की करोड़ों की लूट: Chouhan IPTV नेटवर्क का आगरा से खुलासा

ओटीटी मनोरंजन जगत को हिला देने वाला हाईटेक साइबर स्कैंडल सामने आया है। Chouhan IPTV नामक एक अवैध नेटवर्क ने Jio और Disney+ Hotstar जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म्स का करोड़ों का कंटेंट चोरी कर सिर्फ ₹199 और ₹299 में बेच डाला। यह पाइरेसी नेटवर्क विदेशी सर्वर, एन्क्रिप्टेड डोमेन और WhatsApp ग्रुप्स के जरिए देशभर में फैल चुका था। आगरा साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए विशेष तकनीकी व वित्तीय जांच शुरू कर दी है।

Sep 25, 2025 - 11:06
 0
OTT कंटेंट की करोड़ों की लूट: Chouhan IPTV नेटवर्क का आगरा से खुलासा
इमेज फोटो

आगरा। ओटीटी मनोरंजन जगत को हिला देने वाला हाईटेक साइबर स्कैंडल सामने आया है। Chouhan IPTV नामक एक अवैध नेटवर्क ने Jio और Disney+ Hotstar जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म्स का करोड़ों का कंटेंट चोरी कर सिर्फ ₹199 और ₹299 में बेच डाला। यह पाइरेसी नेटवर्क विदेशी सर्वर, एन्क्रिप्टेड डोमेन और WhatsApp ग्रुप्स के जरिए देशभर में फैल चुका था। आगरा साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए विशेष तकनीकी व वित्तीय जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp बना ‘ब्लैक मार्केट’

जांच में खुलासा हुआ कि Special Ops 1.5, Salakaar, Special Ops 2 जैसी हिट वेब सीरीज़ और दर्जनों प्रीमियम शो WhatsApp नंबरों पर धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे। ग्राहक ₹199–₹299 का UPI भुगतान कर लॉगिन आईडी व पासवर्ड पाते और चोरी किए गए कंटेंट का मज़ा लेते थे।

आगरा कनेक्शन – हरीश कश्यप तक पहुंचा पेमेंट ट्रेल

पेमेंट ट्रेल आगरा निवासी हरीश कश्यप तक पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि वह इस रैकेट का सिर्फ सदस्य है, संचालक नहीं। वह TECHSELL PRO IPTV OTT HOLSELLER और KARNATAKA OTT IPTV जैसे बड़े WhatsApp ग्रुप्स में सक्रिय था। इन ग्रुप्स में सैकड़ों ग्राहक जुड़े हुए हैं।

opplex.xyz डोमेन से चलता था नेटवर्क

तकनीकी जांच में सामने आया कि opplex.xyz डोमेन से यह हाईटेक चोरी संचालित हो रही थी। 5 अप्रैल 2025 को रजिस्टर हुआ यह डोमेन Cloudflare (सिंगापुर सर्वर) के जरिए चलाया जा रहा था ताकि लोकेशन छिपी रहे।

BOS IPTV से भी जुड़ाव

Chouhan IPTV से BOS IPTV का कनेक्शन भी सामने आया है, जिसका नाम हाल ही में गुजरात पुलिस द्वारा पकड़े गए 700 करोड़ रुपए के पाइरेसी रैकेट में सामने आया था। इससे साफ है कि यह कोई लोकल गैंग नहीं, बल्कि एक संगठित राष्ट्रीय स्तर का नेटवर्क है।

पुलिस की बड़ी चुनौती

डिजिटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की अवैध IPTV सेवाएं न सिर्फ अरबों रुपए का नुकसान कर रही हैं, बल्कि साइबर अपराधों के लिए नए रास्ते भी खोल रही हैं। फिलहाल आगरा साइबर क्राइम पुलिस तकनीकी व वित्तीय सुरागों के आधार पर जांच तेज कर चुकी है।