शातिर तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार, तीन वारंटियों को भी पकड़ा गया
आगरा। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और सर्विलांस पूर्वी टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध तमंचा रखने वाले शातिर अपराधी समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तमंचा समेत बदमाश दबोचा
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र में सिलावट बॉर्डर के पास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक अभियुक्त को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
तीन वारंटियों पर भी शिकंजा
दूसरी ओर थाना जैतपुर क्षेत्र से वांछित चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह सभी आरोपी अलग-अलग आपराधिक मामलों में बारंट थे, जो लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे।