आगरा में भारत विकास परिषद संयम के दीपावली महोत्सव में डांडिया का धमाल

आगरा। भारत विकास परिषद् की संयम शाखा ने फतेहाबाद रोड स्थित एक रिजॉर्ट में दीपावली महोत्सव और डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांडिया और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे माहौल रंगीन और उत्साहपूर्ण बन गया।

Oct 13, 2025 - 22:46
 0
आगरा में भारत विकास परिषद संयम के दीपावली महोत्सव में डांडिया का धमाल
भारत विकास परिषद संयम के दीपावली महोत्सव की एक झलक।

शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसमें संस्थापक रवि शिवहरे और अध्यक्ष अजय जैन ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक गुजराती परिधान पहनकर डांडिया खेलकर और बॉलीवुड गीतों पर परिवार संग नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में वंदनवार प्रतियोगिता, स्वीट डिस प्रतियोगिता, फूलों की रंगोली और दीपक सज्जा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेस्ट डांडिया आउटफिट, बेस्ट डांडिया डांस और बेस्ट डांडिया कपल के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए निशाना लगाओ गेम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता, हर्ष खटाना, कन्हैया गोयल, विष्णु गोस्वामी, मनीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, यतिन, आरती शिवहरे, सीमा गोयल, रजनी जैन, सीमा खटाना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खाटूश्याम मंदिर में तीन दिवसीय ‘नानी बाई का मायरा’ कथा आयोजन

आगरा। श्री राणी सती महिला मंडल की ओर से भक्ति, नारी शक्ति और संस्कृति के संगम का प्रतीक ‘नानी बाई का मायरा’ कथा आयोजन खाटूश्याम मंदिर परिसर में 25, 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। महिला मंडल ने सोमवार को जीवनी मंडी में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।

मंडल की संगीता अग्रवाल ने बताया कि कथा में नृत्य-नाटिका, भजन संध्या, संकीर्तन और भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। मथुरा से प्रख्यात कथावाचक कृष्णा प्रिया भक्तों को अपनी मधुर वाणी से कथा सुनाएंगी।

उषा अग्रवाल ने बताया कि ‘नानी बाई का मायरा’ कथा मातृत्व, त्याग, प्रेम और भक्ति की अनुपम कथा है। इसमें ‘मायरो’ अर्थात भात, जो मामा या नाना द्वारा कन्या को उसकी शादी में दिया जाता है, भगवान श्रीकृष्ण स्वयं लाते हैं। अंतिम दिन कथा भव्य रूप में संपन्न होगी। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ महिला मंडल द्वारा संभाली जाएंगी।

इस अवसर पर सुनीता मित्तल, रितिका खण्डेलवाल, संतोष खेमका, वीना मित्तल, मंजू अग्रवाल, डोली संथोलिया, रेनू बंसल, स्वाति दारुका, शीला लोहिया, कल्पना और मोना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor