बरेली में रिश्तों का काला खेल: जीजा संग अवैध संबंध, पति को ड्रम में भरकर मारने की धमकी
-आरके सिंह- बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की हाई-प्रोफाइल आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले राकेश सिंह (35) ने अपनी पत्नी और उसके जीजा बृजेंद्र पर अवैध संबंधों का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राकेश सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी और पत्नी के जीजा ने उसे धमकी दै है कि अगर उनके रिश्ते में दखल दिया तो उसका मर्डर कर ड्रम में सील कर देंगे। यह धमकी कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि हकीकत है, जिसकी लिखित तहरीर पुलिस के पास पहुंच चुकी है।
थाना प्रभारी धनंजय पांडे के अनुसार, मामले में पत्नी व जीजा के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी को पीड़ित के घर और आरोपी पक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी 2016 को उनका विवाह हुआ था और उनकी एक बेटी भी है। पिछले तीन साल से पत्नी से शारीरिक संबंध नहीं हैं। पत्नी शॉपिंग के नाम पर 50-50 हजार रुपये की डिमांड करती थी, लेकिन प्राइवेट जॉब करने वाले पति के लिए यह संभव नहीं था।
आरोप है कि पत्नी का जीजा से अफेयर है और वह अकसर पति को बिना बताए उसके साथ घूमने चली जाती है। कुछ दिन पहले जब दोनों मसूरी और दिल्ली घूमने गए, तो पति के विरोध करने पर जीजा ने फोन पर धमकी दी- बीच में आया तो ड्रम में भर देंगे। राकेश का दावा है कि हाल ही में पत्नी घर से 80 हजार रुपये और गहने लेकर मायके चली गई है।