लघु उद्योग भारती की नई प्रदेश कार्यकारिणी में आगरा से दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल सचिव

आगरा। लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक कार्यसमिति बैठक शनिवार को अयोध्या में भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान 2025-26 की दो वर्षीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें आगरा के दीपक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल रावी को पुनः प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

Aug 2, 2025 - 20:41
 0
लघु उद्योग भारती की नई प्रदेश कार्यकारिणी में आगरा से दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल सचिव
  लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक कार्यसमिति बैठक में अन्य पदाधिकारियों के साथ आगरा से चुने गये प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और सचिव मनीष अग्रवाल रावी।

बैठक में प्रदेश के 75 जिलों से लघु उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी व पदाधिकारी मौजूद रहे। रविंद्र सिंह (लखनऊ) को प्रदेश अध्यक्ष और अमित अग्रवाल (मुरादाबाद) को महामंत्री बनाया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, संगठन मंत्री प्रकाश चंद, कैबिनेट मंत्री गोपाल दास नंदी और यूपी लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग जैसे दिग्गज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत, सरकारी योजनाओं से लघु उद्यमियों को जोड़ने, युवा नेतृत्व को सशक्त करने जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। आगरा से पहुंचे जिला महासचिव राजीव बंसल और कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने इसे संगठन और शहर दोनों के लिए गौरव की बात बताया।

SP_Singh AURGURU Editor