दीपक कुमार आगरा के नये पुलिस कमिश्नर, गौड़ गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त
आगरा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने आज राज्य में 16 आईएएस और 11 आईपीएस के तबादले किये हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में आगरा के पुलिस आयुक्त, आगरा के डीआईजी और मथुरा के एसएसपी भी शामिल हैं। छह जिलों में डीएम समेत 16 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।
-जे. रविंद्र गौड़ गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त बनाये गये, अभी तक आगरा में ही डीआजी थे नये पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
-मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय आगरा के नये डीआईजी, श्लोक कुमार मथुरा के नये एसएसपी बनाये गये
आगरा के पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ का तबादला हो गया है। उन्हें गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त के रूप में नई तैनाती मिली है। अब तक आगरा में ही पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद संभाल रहे दीपक कुमार आगरा के नये पुलिस आयुक्त बनाए गये हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी बनाया गया है। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज बनाया गया है। प्रयागराज के आईजी प्रेम कुमार गौतम को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा के डीआईजी पद पर तैनात किये गये हैं।
श्लोक कुमार एसएसपी बुलंदशहर से एसएसपी मथुरा, दिनेश कुमार सिंह एसपी बाराबंकी से एसएसपी बुलंदशहर, प्रेम चंद एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड से छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है। अर्पित विजयवर्गीय एसपी बागपत से एसपी बाराबंकी, सूरज कुमार राय छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ से एसपी बागपत बनाये गये हैं।
छह जिलों के डीएम भी बदले
शासन ने जिन 16 स्थानांतरित आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, उसमें अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा और कन्नौज के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।