दिल्ली पुलिस ने मेधा पाटकर को किया गिरफ्तार, कोर्ट से जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट
नई दिल्ली। नर्मदा बचाओ आंदोलन की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंटजारी हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आज दोपहर उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेधा पाटकर लंबे समय से एक पुराने केस में पेश नहीं हो रही थीं, जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत में आज की पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है।
मेधा पाटकर देशभर में नर्मदा बचाओ आंदोलन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विकास के नाम पर किए जा रहे विस्थापन और बांध परियोजनाओं के खिलाफ आवाज उठाई है।
उनकी गिरफ्तारी को लेकर समर्थकों में नाराज़गी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे न्यायिक प्रक्रिया मान रहे हैं, तो कुछ इसे आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई बता रहे हैं।
इस मामले को लेकर अभी तक मेधा पाटकर की ओर से या उनके वकील की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Top of Form
Bottom of Form