दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की लड़की रितिका ने तेलुगू सिनेमा में मचाई सनसनी

दिल्ली की गलियों से निकली ये ओडिया ब्यूटी, रितिका नायक, अब साउथ सिनेमा की नई सनसनी बन चुकी हैं । 'मिराई' में उनकी मासूमियत और दमदार अदाकारी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। 

Sep 13, 2025 - 21:29
 0
दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की लड़की रितिका ने तेलुगू सिनेमा में मचाई सनसनी

 


नई दिल्ली। जितनी खूबसूरत, उतनी ही मासूम और उससे भी अध‍िक दमदार एक्ट्रेस। तेजा सज्जा की फिल्‍म 'मिराई' ने रितिका नायक को फिर चर्चा में ला दिया है। शुक्रवार, 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की तगड़ी ओपनिंग ली है। फिल्‍म में एक्‍शन, पौराण‍िक कथा और साइंटिफिक फिक्‍शन के मेल की जहां जमकर तारीफ हो रही है, वहीं इटरनेट पर हर किसी का दिल 'मिराई' की विभा यानी रितिका नायक के लिए धड़कने लगा है। 27 साल की इस हसीना की क्‍यूटनेस और सादगी के सब मुरीद हुए जा रहे हैं। दिलचस्‍प बात ये है कि साउथ सिनेमा में धूम मचा रही यह लड़की दिल्‍ली से है और दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की पढ़ी हैं।

रितिका 'मिराई' में दमदार स्क्रीन प्रजेंस के साथ ही एक ताजगी लेकर आती हैं। सिनेमा की दुनिया में महज तीन साल पहले कदम रखने वाली रितिका के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्‍या भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर 498k यूजर्स फॉलो करते हैं।  

रितिक दिल्‍ली के एक मिडिल-क्लास ओडिया परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। 27 अक्‍टूबर 1997 को वह पैदा हुई हैं। फिल्‍मों में एंट्री से पहले उन्‍होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आईं।

सपनों की उड़ान रितिका को फिल्मी दुनिया में लेकर आई। लेकिन इससे पहले उन्‍होंने दिल्‍ली के ही सफदरजंग एन्‍क्‍लेव स्‍थ‍ित दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उन्‍होंने प्रतिष्‍ठ‍ित श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की है।

कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में रुचि रखने वाली रितिक नायक ने साल 2019 'दिल्‍ली टाइम्‍स फ्रेश फेस' अवॉर्ड जीता। इतना ही नहीं, वह साल 2020 में मिस ड‍िवा की फाइनलिस्ट भी बनीं।

मॉडलिंग करियर के बाद रितिका को फिल्‍मी पर्दे पर पहला मौका 2022 में मिला। वह तेलुगू फिल्‍म 'अशोका वनमलो अर्जुन कल्याणम' में बतौर लीड एक्‍ट्रेस नजर आईं। इस फिल्‍म में उनके साथ विश्वक सेन थे। फिल्‍म में वसुधा के रोल में उन्‍हें बहुत पसंद किया। इस धमाकेदार डेब्यू के लिए उन्हें एसआईआईएमए अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू (तेलुगू) का नॉमिनेशन भी मिल।

साल 2022 में 'अशोका वनमलो अर्जुन कल्याणम' के बाद 2023 में रितिक की 'हाय नन्ना' रिलीज हुई। सुपरस्‍टार नानी की इस फिल्‍म में उन्‍होंने मृणाल ठाकुर की छोटी बहन का किरदार निभाया। अब उनके करियर की तीसरी फिल्‍म 'मिराई' रिलीज हुई है। जबकि आगे उनकी झोली में 'डुएट' और 'VT15 ' भी है।