घने कोहरे का कहर, ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, कई घायल

आगरा। आगरा जिले में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। इसी के चलते आज सुबह घने कोहरे के चलते ग्वालियर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास तड़के करीब छह बजे एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Jan 5, 2026 - 11:32
 0
घने कोहरे का कहर, ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, कई घायल
ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे में आपस में भिड़े वाहन।

आगरा में शीतलहर बनी जानलेवा, तड़के कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन

आगरा। आगरा जिले में मौसम अपना  कहर बरपा रहा है। इसी के चलते आज सुबह  घने कोहरे के चलते ग्वालियर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास तड़के करीब छह बजे एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि हाईवे पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी कारण एक वाहन के अचानक रुकते ही पीछे से आ रहे वाहन अनियंत्रित होकर टकराते चले गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया।

स्थानीय ग्रामीणों  ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक हुए इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस प्रशासन ने ठंड और कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है।