रोटरी क्लब के शिविर में शिवालिक स्कूल के बच्चों के दांतों और आंखों की जांच

आगरा। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के तत्वावधान में आज बिचपुरी रोड स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में एक नि:शुल्क दंत एवं नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Apr 12, 2025 - 20:13
 0
रोटरी क्लब के शिविर में शिवालिक स्कूल के बच्चों के दांतों और आंखों की जांच
रोटरी क्लब ऒफ आगरा द्वारा शिवालिक पब्लिक स्कूल में लगाए गये शिविर में बच्चों के दांतों और आंखों की जांच करते चिकित्सक।

इस शिविर का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना रहा।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल अरोरा और उनकी टीम ने प्राइमरी कक्षाओं के लगभग 300 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। उन्होंने बच्चों को दैनिक ब्रशिंग, मीठे खाद्य पदार्थों से बचाव, और नियमित चेकअप के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने ने जूनियर कक्षाओं के लगभग 250 छात्रों की आँखों की जांच की। उन्होंने मोबाइल और टीवी के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान पर चेताया और आँखों को आराम देने की आदतें सिखाईं।

इस शिविर का सफल समन्वयन रोटेरियन डॉ. आलोक मित्तल द्वारा किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने बताया कि यह आयोजन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के ‘आरोग्यम’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जो बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर केंद्रित है।

इस आयोजन में रोटेरियन शालिनी अग्रवाल, रोटेरियन जितेन्द्र जैन, रोटेरियन श्रृष्टि जैन और रोटेरियन मनोज आर. कुमार की सक्रिय भूमिका रही। नेत्र जाँच की व्यवस्था कुमारी शिवानी सिंह और श्री ध्रुव सिंह ने संभाली, जबकि दंत जाँच में कुमारी नेहा वर्मा, कुमारी अंकिता, कुमारी श्रुति टंडन और श्री रविंदर जी ने योगदान दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना शुक्ला ने रोटरी क्लब एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।