डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आगरा में भाजपाइयों संग की बैठक, रात आठ बजे जनकपुरी पहुंचेंगे

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार दोपहर बाद आगरा पहुंचे और आते ही भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में संगठनात्मक बैठक कर सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद अब वे विकास भवन में पंचायत विभाग की विभागीय समीक्षा कर रहे हैं। देर शाम 8 से 8:30 बजे के बीच मौर्य कमलानगर स्थित जनकपुरी महोत्सव में शामिल होंगे।

Sep 20, 2025 - 18:31
 0
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आगरा में भाजपाइयों संग की बैठक, रात आठ बजे जनकपुरी पहुंचेंगे

उप मुख्यमंत्री आज रात आगरा में ही सर्किट हाउस पर विश्राम करेंगे और रविवार सुबह सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एकलव्य स्टेडियम में आयोजित नमो मैराथन में भाग लेने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा पदाधिकारियों से की चर्चा

आगरा पहुंचते ही डिप्टी सीएम मौर्य सीधे जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर उन्होंने समीक्षा की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी ली।

बैठक के बाद मौर्य विकास भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर रहे हैं।

जनकपुरी में देंगे उपस्थित‍ि

विकास भवन की समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम मौर्य शनिवार रात 8 से 8:30 बजे के बीच कमलानगर स्थित भव्य जनकपुरी महोत्सव में शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम मौर्य आज रात आगरा में ही रुकेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था सर्किट हाउस में की गई है। रविवार सुबह वह एकलव्य स्टेडियम में आयोजित नमो मैराथन में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उनका लखनऊ रवाना होने का कार्यक्रम है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन भी आयोजित

डिप्टी सीएम के आगरा दौरे के साथ ही भाजपा महानगर की ओर से प्रतापपुरा स्थित रमाडा पैलेस में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। पार्टी के अधिकांश पदाधिकारी सम्मेलन में व्यस्त हो गए, जबकि डिप्टी सीएम विकास भवन में विभागीय समीक्षा के बाद अपने अगले कार्यक्रमों की ओर रवाना हो गए।

SP_Singh AURGURU Editor