श्याम बाबा के कीर्तन में जमकर थिरके श्रद्धालु

आगरा। अलौकिक श्रृंगारित खाटू बाबा और संगीत की मधुर ध्वनि पर होता संकीर्तन । जयकारों के बीच भक्तों ने अखंड ज्योति प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही भक्तिमय गीतों पर झूमते श्रद्धालु।

Mar 28, 2025 - 22:52
 0
श्याम बाबा के कीर्तन में जमकर थिरके श्रद्धालु
संकीर्तन में झूमते हुए श्रद्धालु

हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे

श्री श्याम घणी सेवक मण्डल ने तृतीय स्थापना दिवस पर किया संकीर्तन का आयोजन

शुक्रवार को यह नजारा था जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर, जहां श्री श्याम घणी सेवक मण्डल की ओर से तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव पर कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर ईश्वर चैतन्य महाराज, अध्यक्ष चंद्रमोहन गोयल, उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा और महामंत्री रोहित गोला ने खाटू श्याम जी के समक्ष पावन ज्योति प्रवज्जलित कर मंगल आरती उतार कर किया। 

कीर्तन की शुरुआत स्थानीय भजन गायक विकास वर्मा, अनूप गोयल और कुशाग्र वर्मा ने एक से बढ़कर भक्तिगीत गाकर की। दिल्ली से आये गायक आकाश अरोड़ा ने हमारी दौलत है खाटू श्याम..., जिसकी नैया श्याम भरोसे..., थक सा गया हूँ मैं बाबा.., हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.., दिल्ली से आयी गायिका सोनम समता ने जब भी श्याम दीवानो के सर पर संकट मड़रायेगा, बाबा दौड़ा आएगा.., आयो सावरिया सरकार..., श्याम दिखता नहीं पर वो मौजूद हैं... आदि भक्ति गीत गा कर भक्ति रस बिखेरा। श्याम बाबा का श्रृंगार ध्रुव सिंघल ने किया। इस अवसर पर शंभूनाथ चौबे, एडवोकेट नितिन वर्मा, राहुल जिंदल, नीरज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, राहुल जिंदल, लक्ष्मण मेढ़तवाल, कै सी मिश्रा,यश कुशवाहा, गौरव शर्मा, आशीष उपाध्याय, रजत चौहान, सुमन लता वर्मा, गीता सोनी, मधु वर्मा, रामलला, पूनम, अनीता, कविता, मीरा आदि मौजूद रहे।