धन कुमार जैन बने श्रीसर्राफा कमेटी के अध्यक्ष
आगरा। श्री सर्राफा कमेटी के चुनाव में शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारी धन कुमार जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
नव अध्यक्ष धन कुमार जैन पूर्व में इस संगठन के महामंत्री रह चुके हैं। उस समय मुरारी लाल फतेहपुरिया अध्यक्ष थे। उनके इस्तीफे के बाद मनोज गुप्ता ने पद संभाला था। काफी समय से संगठन की कोई विशेष गतिविधियां नहीं हो रही थीं। शहर में धन्नू भाई के नाम से मशहूर धन कुमार जैन का कहना है कि सर्राफा कारोबारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे। उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरेंगे। उनके अलावा देवेंद्र गोयल भी महामंत्री चुने गए हैं।