आगरा कॉलेज में डायल 112 जागरूकता अभियान, नाटक के जरिए छात्रों को दिया सुरक्षा संदेश

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “डायल 112 जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

Nov 12, 2025 - 17:49
 0
आगरा कॉलेज में डायल 112 जागरूकता अभियान, नाटक के जरिए छात्रों को दिया सुरक्षा संदेश
आगरा कॉलेज में आयोजित डायल 112 जागरूकता कार्यक्रम में शामिल अधिकारी और एनएसएस के स्वंय सेवक ।

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “डायल 112 जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर लखनऊ से आई एलईडी वैन टीम ने नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि डायल 112 कैसे नागरिकों को पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं से जोड़ता है। टीम ने रोचक तरीके से यह संदेश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
एनएसएस प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि डायल 112 एक 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवा है, जिसका उपयोग देश के किसी भी हिस्से से किया जा सकता है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा नाटक और एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का यह कदम सराहनीय है। एनएसएस कार्यक्रम संयोजक डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम दिखने पर तत्काल 112 पर सूचना दें।

इस मौके पर थानाध्यक्ष  उत्तम चन्द पटेल, चौकी इंचार्ज नरेश भाटी, मुख्य प्रानुशासक डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. सुरेंद्रपाल सिंह, डॉ. ललिता सिंह समेत सभी कार्यक्रम अधिकारी और वरिष्ठ स्वयंसेवक मुस्तकीम, अंजली, मोहम्मद कादिर सहित अनेक एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।