जीएसटी-2 पर चैंबर सभागार में उद्योग-व्यापार हितार्थ संवाद, दीपावली से पहले नई सौगातें मिलेंगी

आगरा। नेशनल चैम्बर सभागार में जीएसटी-2 को लेकर आयोजित एक विशेष संवाद में ब्रज क्षेत्र के उद्योग और व्यापारियों के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व उपाध्यक्ष विवेक जैन ने किया, जबकि मुख्य वक्ता आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष भाजपा, ब्रज क्षेत्र ने घटाई गई जीएसटी दरों के प्रभाव और दीपावली से पहले व्यापारियों के लिए संभावित नई सौगातों पर रोशनी डाली। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भाजपा सरकार जनहित के नियमों में सुधार और उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने में अग्रणी है।

Oct 8, 2025 - 19:59
 0
जीएसटी-2 पर चैंबर सभागार में उद्योग-व्यापार हितार्थ संवाद, दीपावली से पहले नई सौगातें मिलेंगी
भाजपा द्वारा नेशनल चैंबर सभागार में उद्योग-व्यापार के हितों पर आयोजित किये गए संवाद में मौजूद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल और अन्य पदाधिकारी।

आगरा उत्तर के भाजपा विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल की पहल पर हुए इस संवाद आलोक गुप्ता ने कहा कि टैक्स की दरों में कमी से उद्योग और व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सरकार दीपावली से पूर्व उद्यमियों और व्यापारियों को नई सौगात और उपहार भी प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित में लागू नियमों और करों में किसी भी कमी को स्वयं सुधारने में अग्रणी रहती है। भाजपा हर वर्ग के लिए गहनता से कार्य करती है, और इसके कार्य धरातल पर होते हैं, हवा में नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि सभी को स्वदेशी वस्तुएं अपनानी चाहिए और उनका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। जब-जब राष्ट्र पर संकट आया, व्यापारी वर्ग हमेशा देश के साथ खड़ा पाया गया है।

इस संवाद में एस.जी.एस.टी. के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने बताया कि रिफंड का 90 प्रतिशत हिस्सा 7 दिन में कर दिया जाता है और शेष औपचारिकताएं पूर्ण होते ही शीघ्र प्रदान किया जाएगा।

विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल ने कहा कि चैम्बर न केवल व्यावसायिक गतिविधियों में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाता है।

इस मौके पर चैम्बर उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, सदस्य अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, पियूष गोयल, टीएन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सी.ए. दीपिका मित्तल, पंवन कुमार बंसल सहित कई उद्यमी और व्यापारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल द्वारा किया गया।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor