एमबीए छात्रा से चैटिंग में गंदगी, अवैध संबंध के लिए दबाव, तंग आकर दर्ज कराई एफआईआर

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा से एक युवक द्वारा अश्लील भेजने और अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sep 12, 2025 - 13:35
 0
एमबीए छात्रा से चैटिंग में गंदगी, अवैध संबंध के लिए दबाव, तंग आकर दर्ज कराई एफआईआर

जान-पहचान से शुरू हुआ मामला

छात्रा की आरोपी गौरव वर्मा से पहचान थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में ऒनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया था।

व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज

आरोपी ने पहले फोन पर बातचीत करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो उसने छात्रा के व्हाट्सएप पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। छात्रा का आरोप है कि गौरव ने अवैध संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला। छात्रा के मना करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं।

हेल्पलाइन से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज

छात्रा ने छह सितंबर को वुमेन हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और चैट के स्क्रीनशॉट भी भेजे। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

SP_Singh AURGURU Editor