एसएन में हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम पर चल रहा मंथन

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत मेडिकल ऑफ़िसर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिसिन विभाग में आयोजित किया जा रहा है।

Mar 26, 2025 - 08:33
Mar 26, 2025 - 08:34
 0
एसएन में हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम पर चल रहा मंथन
एसएन के मेडिसन विभाग में चल रही सेमिनार में शामिल चिकित्सक

इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के मेडिकल ऑफिसर प्रतिभाग कर रहे हैं। 

एनवीएचसीपी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, क्योंकि हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी का प्रसार बढ़ता चला जा रहा है। जो एक चिंता का विषय है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है हेपेटाइटिस के निदान ,उपचार और देखभाल के बारे में मेडिकल ऑफिसर को जानकारी प्राप्त कराना। साथ ही हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी के रोगियों को निशुल्क जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना।  

कार्यक्रम का शुभारम्भ एसएन के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रोफेसर प्रशांत गुप्ता , डॉ प्रोफेसर टीपी सिंह हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट मेडिसिन / उप प्रधानाचार्य सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज और डॉ प्रोफेसर बलवीर सिंह द्वारा किया गया । साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के मेडिकल ऑफिसर उपस्थित रहे । शाहजहांपुर ,औरैया ,हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज आदि से आये ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर,एमटीसी ,एनवीएचसीपी डॉ सूर्य कमल वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर इंचार्ज जीआई यूनिट, डॉ अजीत चाहर, डॉ प्रोफेसर प्रशांत प्रकाश , डॉ आरती अग्रवाल नोडल एसआरएल लैब एनवीएचसीपी, डॉ राघव सिंघल सह नोडल एनवीएचसीपी, डॉ प्रोफेसर एके निगम, डॉ नीतू चौहान ,डॉ प्रोफेसर एके सिंह ,डॉ नेहा आज़ाद एवं डॉ अपराजिता गोयल और डॉ सूर्यकमल वर्मा ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। 

कार्यकम में जूनियर रेजिडेंट डॉ असरा , डॉ अनुकूल, डॉ सौरभ, त्रिपाठी ,प्रोग्राम मेडिकल ऑफिसर डॉ.चेतन शर्मा , प्रोग्राम डीईओ संदीप कुमार उपस्थित रहे |