दिव्याना बनी अंडर-15 की चैंपियन, मुशर्रफ खान ने किया टॉप स्कोर, आगरा की बेटियों ने झटके सबसे ज़्यादा मेडल

आगरा। रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रीसी होल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का रंगारंग समापन शनिवार को आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में हुआ। भारत में दूसरी और आगरा में पहली बार आयोजित इस चैंपियनशिप में देशभर से 100 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया और 6 श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले हुए।

May 17, 2025 - 18:11
 0
दिव्याना बनी अंडर-15 की चैंपियन, मुशर्रफ खान ने किया टॉप स्कोर, आगरा की बेटियों ने झटके सबसे ज़्यादा मेडल
विजेता प्रतिभागियों के साथ चेयरमैन महेश शर्मा। साथ में रजत विज, हिना विज और शगुफ्ता, आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी में आयोजित समापन समारोह में।

-ऑल इंडिया एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, देशभर के 100+ निशानेबाज़ों ने लिया भाग

दिव्याना विज बनी अंडर-15 की स्टार शूटर

अंडर-15 गर्ल्स कैटेगरी में दिव्याना विज ने 197 स्कोर कर गोल्ड मेडल जीता और सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके अलावा आगरा की मिष्ठी, रिद्धिमा, अनुष्का, शुभांशी, इफरा और टीना ने भी अपनी श्रेष्ठ निशानेबाज़ी से मेडल अपने नाम किए।

मुशर्रफ खान का ओवरऑल टॉप स्कोर

अंडर-28 पुरुष वर्ग में मुशर्रफ खान ने 231 अंक हासिल कर चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और गोल्ड मेडल जीतकर आगरा को गौरवान्वित किया।

ये हैं हर श्रेणी के विजेता

अंडर-12 (पुरुष)

-कीनत – 220

-रिपुदमन – 202

-अद्विक – 199

अंडर-12 (महिला)

-सांवी – 213

-नेत्रा – 200 (+3x10)

-एस ज्योशिका – 200 (+C10x)

अंडर-15 (पुरुष)

-यजत – 221

-सार्थक – 215

-संस्कार – 171

अंडर-15 (महिला)

-दिव्याना विज – 197

-शुभांशी वर्मा – 152

-अनुष्का मिश्रा – 114

अंडर-18 (पुरुष)

-शहीद खान – 200

-हर्ष वर्धन – 190

-अनिरुद्ध – 162

अंडर-18 (महिला)

-रिद्धिमा – 187

-अंडर-20 (पुरुष)

-विधान – 219

-आयुष – 218

-अली खान – 191

अंडर-20 (महिला)

-नित्या – 211

-मिष्ठी – 184

-अनुश्री – 181

अंडर-28 (पुरुष)

-मुशर्रफ खान – 231

-अभिनय – 195

-सहज – 188

 अंडर-28 (महिला)

-इफरा – 186

-टीना – 184

-अनामिका – 181

अबव 40 (ओपन)

-आदिल सिद्दकी – 220

-हेमंत – 218

-सिद्धार्थ – 215

एनसीसी कैडेट्स की भी रही भागीदारी

चैंपियनशिप में 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लेकर अनुशासन, एकाग्रता और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रतिस्पर्धात्मक खेल से जोड़ा।

मुख्य अतिथि महेश शर्मा ने बांटे पुरस्कार

मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के संयम, लक्ष्य और आत्मविश्वास का प्रतीक बनी है। इस खेल में भारत की अपार संभावनाएं हैं।

खेल का तकनीकी पक्ष

प्रीसी होल स्पोर्ट्स की शगुफ्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने .177 कैलिबर पीसीपी एयर राइफल से 25 मीटर की दूरी पर अत्यंत सूक्ष्म लक्ष्यों को निशाना बनाया। राइफल को बेंच पर रखकर कोहनी कुशन पर टिकाकर शूट करना अत्यधिक एकाग्रता की मांग करता है। हर खिलाड़ी को 20 मिनट में टारगेट क्लियर करना होता है।

छह श्रेणी में हुई प्रतियोगिता, कई राज्यों के प्रतिभागी

चैंपियनशिप के संयोजक और रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रजत विज और हिना विज ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में कुल छह श्रेणी में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, असम, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

SP_Singh AURGURU Editor