मथुरा में गृहक्लेश बना काल: दंपत्ति ने बच्चों के सामने फंदा लगाकर दी जान

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के मिर्जापुर ठाकरान गांव में गृहक्लेश के चलते दंपत्ति ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की पहचान अर्जुन (30) और उसकी पत्नी सीमा के रूप में हुई है। दंपत्ति अपने पीछे सात वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं।

Jul 9, 2025 - 22:11
 0
मथुरा में गृहक्लेश बना काल: दंपत्ति ने बच्चों के सामने फंदा लगाकर दी जान

सूत्रों के अनुसार, अर्जुन ग्वालियर की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था और मंगलवार को ही घर लौटा था। बताया गया कि घर आते ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कुछ समय बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मासूम बच्चों ने जब अपने माता-पिता को फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

परिवार के सदस्य गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor