गृह क्लेश बनी काल: आगरा की उमा कुंज कॊलोनी में अधेड़ ने घर में लगाई फांसी

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र की उमा कुंज कॉलोनी (केके नगर) में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

May 21, 2025 - 11:24
 0
गृह क्लेश बनी काल: आगरा की उमा कुंज कॊलोनी में अधेड़ ने घर में लगाई फांसी
सिकंदरा थाना क्षेत्र की उमा कुंज कॊलोनी में बेड पर पड़ा अधेड़ का शव। बेड के ऊपर पंखे से बांधा गया फंदा भी लटका दिख रहा है।  

बताया जा रहा है कि शैलेंद्र सिसौदिया पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे के अंदर देखा गया तो वह फंदे पर लटका मिला। अधेड़ ने अपने ही कमरे में लगे पंखे से फंदा बांधकर अपनी जान दे दी।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के लोग भी इस आत्मघाती कदम से स्तब्ध हैं और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसे यह कदम उठाना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

SP_Singh AURGURU Editor