आगरा में पौधारोपण की दोहरी बयारः व्यापारी संगठन और समाजसेवी संस्था ने लिया संकल्प
आगरा। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन और संजय प्लेस कम्प्यूटर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को श्रावण माह के उपलक्ष्य में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तुलसी, नींबू, जामुन, अमरूद, पाखर, इमली, कटहल सहित कई औषधीय व फलदार पौधों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सभी से अपील की कि "हर व्यक्ति को अपने प्रियजनों की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना न केवल धार्मिक रूप से बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है।
इस अवसर पर के.एन. अग्निहोत्री, हीरेन अग्रवाल, विनय मित्तल, आर.एस. सेंगर, अशोक जैन, चतुर्भुज तिवारी, आलोक अग्रवाल, राकेश शुक्ला, अमित लवानिया, मनोज शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, संजय सिंह, अनिल शुक्ला सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रावण माह में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने किया वृक्षारोपण
मुंबई वाली बगीची में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। सावन के पावन माह में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने 21 बेलपत्र सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे रोपे।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने कहा कि "यह सिर्फ पौधा रोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ, हरा-भरा वातावरण सौंपने का संकल्प है।"
सौरभ गोयल, प्रांतीय संयुक्त सचिव (पर्यावरण एवं भूजल संरक्षण समिति) ने वृक्षों की पर्यावरणीय महत्ता पर प्रकाश डाला और लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर आर.एस. गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजीव गोयल, मयंक जैन, रेखा अग्रवाल, विकास गोयल, अजय शिवहरे, राकेश अग्रवाल, गौरव बिंदल, संजीव गुप्ता, अंजना शिवहरे, भावना भार्गव, यशिका गर्ग समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।