आगरा में कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल महानगर के सिकंदरा स्थित कार्यालय पर सोमवार को कुशवाहा समाज के दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कुशवाहा महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अखंड कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर और पार्टी का पटुका पहनाकर स्वागत किया गया।

Aug 26, 2025 - 19:31
 0
आगरा में कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता
रालोद के महानगर कार्यालय पर कुशवाह समाज के लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर और अन्य वरिष्ठ नेता।

महानगर अध्यक्ष पं. दुर्गेश शुक्ला ने उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर और प्रदेश सचिव डॉ. रूपेश चौधरी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्ग की आवाज रहा है।

इस अवसर पर कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नौबत सिंह कुशवाहा, पं. हरिओम शास्त्री और मुकुल गर्ग सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भूरी सिंह कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, योगेश कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, उमाकांत कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, उमेश सिंह कुशवाहा, राजवीर सिंह कुशवाहा, हरि सिंह फौजी, अरविंद कुशवाहा, विजयपाल कुशवाहा, विकास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सरदार राजेंद्र सिंह, नीरज चौहान, राहुल जुरैल, प्रमोद दीक्षित, हिमांशु शर्मा, दिलीप जैन आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor