डा. कौशल नारायण शर्मा आगरा क्लब के नये सचिव
आगरा। डा. कौशल नारायण शर्मा आगरा क्लब के नये सचिव होंगे। क्लब के अध्यक्ष एयर कमोडोर एसके गुप्ता ने सचिव पद पर डा. कौशल नारायण शर्मा का चयन किया। डा. शर्मा आगरा क्लब के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक हैं।
आगरा क्लब की गुरुवार को हुई बैठक में अध्य़क्ष एयर कमोडोर एसके गुप्ता ने सचिव पद के डा. शर्मा के नाम का ऐलान स्वयं किया। बता दें कि क्लब की नियमावली के अनुसार क्लब का सचिव अध्यक्ष की पसंद का ही होता है।
बता दें कि आगरा क्लब की चुनाव प्रक्रिया के दौरान डा. कौशल नारायण शर्मा भी क्लब के उन सदस्यों में से एक थे, जिन्होंने चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाई थी। डा. शर्मा ने क्लब के नियमों के आधार पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
आगरा क्लब के सदस्य राजीव गुप्ता ने डा. कौशल नारायण शर्मा के सचिव बनने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके कार्यकाल में क्लब नई ऊंचाइयां छुएगा।
डा. कौशल नारायण शर्मा वर्ष 1984 से आगरा क्लब के सदस्य हैं। आपके पिता राम सुंदर शर्मा (बबुए) भी आगरा क्लब से जुड़े रहे हैं।