आगरा के प्रिल्यूड स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तो नीसा इंटरनेशनल लाइफाइम एजुकेशन आइकन अवार्ड

आगरा। दिल्ली में आयोजित डीएडीआईसी इंडिया 2025 के दौरान चियर एजुकेशन वर्ल्ड फोरम द्वारा आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक और एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को नीसा इंटरनेशनल लाइफाइम एजुकेशन आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

Nov 23, 2025 - 17:57
 0
आगरा के प्रिल्यूड स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तो नीसा इंटरनेशनल लाइफाइम एजुकेशन आइकन अवार्ड
दिल्ली में आयोजित डीएडीआईसी इंडिया 2025 के दौरान डॊ. सुशील गुप्ता को अवार्ड प्रदान करते नीसा के अध्यक्ष डॊ. कुलभूषण शर्मा एवं अन्य।

दिल्ली स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रख्यात शिक्षाविदों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फोरम द्वारा समाज सेवा और शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को नीसा इंटरनेशनल लाइफाइम एजुकेशन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. सुशील गुप्ता को यह अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान, नवोन्मेषी सोच, परिवर्तनकारी नेतृत्व और संस्थागत विकास को नई दिशा देने के लिए दिया गया।

पुरस्कार प्रदान करते हुए नीसा के अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि डॉ. सुशील गुप्ता का दृष्टिकोण, समर्पण और विनम्र नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कार्यों ने शिक्षा जगत में सकारात्मक और गहरा प्रभाव छोड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. गुप्ता की सोच ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के नए मार्ग प्रशस्त किए हैं।

सम्मान मिलने पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी उपलब्धियों की पहचान नहीं, बल्कि निजी विद्यालयों और संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के उत्थान में उनके योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में डॉमिनिक सैवेज (चेयर–एजुकेशन वर्ल्ड फोरम, इंग्लैंड), बी.आर. शंकरानंद (नेशनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, भारतीय शिक्षण मंडल), डॉ. एन.पी. सिंह (चेयरमैन, भारतीय शिक्षा बोर्ड), डॉ. कुलभूषण शर्मा सहित नीसा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor