डा. यशपाल बसपा पार्षद दल के नये नेता

  आगरा। नगर निगम सदन में सत्ता पक्ष भाजपा के खिलाफ बसपा की ओर से अब डा. यशपाल सिंह मोर्चा संभालेंगे। वार्ड नंबर 32 नाई की सराय, टेड़ी बगिया के बसपा पार्षद डा. यशपाल सिंह को बसपा के पार्षद दल का नेता नियुक्त किया गया है।

Nov 25, 2024 - 10:30
 0
डा. यशपाल बसपा पार्षद दल के नये नेता

नगर निगम सदन में बसपा पार्षद दल का नेता विपक्ष के नेता की भूमिका में होता है क्योंकि भाजपा के बाद बसपा सदन में नंबर दो की पार्टी है। अब डा. यशपाल सिंह के कंधों पर पार्टी के पार्षदों को दिशा देने का दायित्व आ गया है।

बसपा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती, मंडल प्रभारी शमसुद्दीन राइन, विजेंद्र सिंह विक्रम, हेमंत प्रताप सिंह, पूर्व सांसद गिरीश चंद जाटव, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, दारा सिंह आजाद, नरेश कुमार, दीपक कुशवाह, संजय गुर्जर और नेमिचंद चौधरी आदि वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के बाद डा. यशपाल सिंह को बसपा पार्षद दल के नेता पद का दायित्व सौंपा गया है।

SP_Singh AURGURU Editor