शादी से लौटते वक्त नशे में बाइक सवार युवक की पानी में गिरकर मौत, सुबह मिला शव

आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नगला कली निवासी 30 वर्षीय सूरज पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि सूरज शादी समारोह से लौटते समय शराब के नशे में बाइक से फिसलकर पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Nov 3, 2025 - 11:47
 0
शादी से लौटते वक्त नशे में बाइक सवार युवक की पानी में गिरकर मौत, सुबह मिला शव
घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच करती पुलिस।

आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नगला कली निवासी 30 वर्षीय सूरज पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि सूरज शादी समारोह से लौटते समय शराब के नशे में बाइक से फिसलकर पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना इरादत नगर बाईपास तिराहे के पास की है। सुबह राहगीरों ने हेलमेट पहने एक युवक को औंधे मुंह पानी में पड़ा देखा, जिसके पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर शमसाबाद पवन सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस जांच में पता चला कि सूरज अपने भाई चंद्रभान की साली की शादी में ग्राम नरीपुरा आया हुआ था। मृतक के भाई ने बताया कि सूरज ने शादी में काफी शराब पी रखी थी और रात में ही अपने बहनोई की बाइक लेकर घर के लिए निकल पड़ा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

सुबह जब लोगों ने उसका शव देखा, तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

इंस्पेक्टर पवन सैनी ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिवार ने हादसे का कारण नशे में संतुलन बिगड़ना बताया है।