आगरा में तड़के अजमेर रोड पर नाले में गिरा डंपर, उद्यमी प्रहलाद अग्रवाल की कोठी की बाउंड्रीवॊल, पानी और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

आगरा। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने बड़ा हादसा होने की चेतावनी दे दी। रविवार तड़के करीब 4 बजे गिट्टी से भरा एक बेकाबू डंपर अजमेर रोड स्थित बालूगंज पेट्रोल पंप के पास नाले में जा गिरा और सीधे शहर के प्रमुख उद्यमी एवं टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल की कोठी की बाउंड्रीवॊल से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना सुबह के सुनसान समय में हुई, अन्यथा बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था।

Apr 5, 2026 - 08:37
 0
आगरा में तड़के अजमेर रोड पर नाले में गिरा डंपर, उद्यमी प्रहलाद अग्रवाल की कोठी की बाउंड्रीवॊल, पानी और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
अजमेर रोड पर उद्यमी प्रहलाद अग्रवाल की कोठी के सामने नाले में गिरा डंपर।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक की लापरवाही के चलते वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। डंपर के एक साइड के पहिये नाले में धंस गए, जिससे वह सीधे श्री प्रहलाद अग्रवाल की कोठी संख्या 33/67/3, अजमेर रोड की बाउंड्री वाल से जा टकराया। इससे कोठी की बाउंड्रीवॊल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के चलते पानी की पाइप लाइन पूरी तरह टूट गई। वहीं बिजली के तार, मीटर और अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।

अजमेर रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है। हादसे के वक्त तड़के यातायात कम होने के कारण यह हादसा सीमित नुकसान तक ही सिमट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही घटना दिन में होती तो कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और जनहानि भी हो सकती थी।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय

SP_Singh AURGURU Editor