पार्श्वनाथ पंचवटी में दशहरा मेला, रावण के पुतले का दहन

आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी में पंचवटी परिवार ने दशहरा मेला लगाया। रावण के पुतले का दहन भी किया गया।

Oct 12, 2024 - 21:27
 0
पार्श्वनाथ पंचवटी में दशहरा मेला, रावण के पुतले का दहन

 प्रभु श्रीराम की आराधना कर दशहरा मेले का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, ममता टपलू, उपेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किया। 

पंडित गिरीश उपाध्याय ने पूजन कराया और बुजुर्गों ने असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया।

इस मौके पर समिति की महिला सदस्यों ने भजन और अन्य धार्मिक गीत भी गाए। समिति की सदस्याओं की ओर से मेला में तीस स्टॉल भी लगाई गई हैं, जिन पर लोग खरीदारी भी कर रहे थे। महिलाओं ने डांडिया नृत्य भी किया।

सांस्कृतिक सचिव गुरमीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष राजेश जैन द्वारा मेले में आए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor