सर्राफा बाजार में भूचाल, चांदी धड़ाम, सोना भी फिसला, आगरा सराफा पर दिखा सीधा असर
वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी में 9% से ज्यादा और सोने में 1.27% की गिरावट दर्ज की गई। इसका असर आगरा सराफा बाजार पर भी पड़ा है, जहां दामों में नरमी दिखी। खरीदार और निवेशक दोनों ही बाजार की अगली चाल पर नजर बनाए हुए हैं।
आगरा। सर्राफा की दुनिया में इस समय जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है। गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी ने बड़ा गोता लगाया, वहीं सोना भी तेज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। सुबह 10:27 बजे मार्च डिलीवरी अनुबंध में चांदी बीते सत्र के मुकाबले 9.03 प्रतिशत टूटकर करीब ₹36,000 प्रति किलो सस्ती हो गई और इसका भाव फिसलकर ₹2,44,562 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
इसी दौरान अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के वायदा भाव में भी 1.27 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई और सोना ₹1,51,106 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
वायदा बाजार की इस बड़ी गिरावट का असर आगरा के सराफा बाजार में भी साफ दिखाई देने लगा है। स्थानीय सराफा व्यापारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और वायदा बाजार में भारी बिकवाली के चलते आगरा में सोने-चांदी के दामों में नरमी आई है। इससे जहां निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है, वहीं शादी-विवाह और आभूषण खरीदारी करने वालों में हलचल तेज हो गई है। कई ग्राहकों को उम्मीद है कि यदि यही ट्रेंड बना रहा तो आगे और सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका मिल सकता है।
goodreturns के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव इस प्रकार दर्ज किए गए—
दिल्ली:
24 कैरेट: ₹15,457 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,170 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,597 प्रति ग्राम
मुंबई:
24 कैरेट: ₹15,442 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,155 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,582 प्रति ग्राम
कोलकाता:
24 कैरेट: ₹15,442 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,155 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,582 प्रति ग्राम
चेन्नई:
24 कैरेट: ₹15,622 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,320 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹12,250 प्रति ग्राम
बेंगलुरु:
24 कैरेट: ₹15,442 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,155 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,582 प्रति ग्राम
आगरा सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि यदि वायदा बाजार में दबाव बना रहा, तो आने वाले दिनों में स्थानीय बाजार में भी दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।