सोनार बाजार में भूचाल: एक हफ्ते में सोना 7000 रुपये सस्ता, शादी सीजन में बढ़ी खरीदारी की रौनक

आगरा। सोने की चमक भले ही कम न हो, लेकिन दामों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। बीते सप्ताह सिर्फ चार कारोबारी दिनों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और घरेलू सर्राफा बाजार तक इस गिरावट का असर साफ दिखा। शादी-ब्याह के मौसम में जो बाजार पहले ठंडा पड़ा था, वह अब अचानक रौनक से भर गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 1,26,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और शुक्रवार को गिरकर 1,21,518 रुपये पर बंद हुआ। वहीं एमसीएक्स पर सोना मात्र पांच दिनों में ही 11,369 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

Oct 28, 2025 - 21:30
 0
सोनार बाजार में भूचाल: एक हफ्ते में सोना 7000 रुपये सस्ता, शादी सीजन में बढ़ी खरीदारी की रौनक

लंबे समय से हर रोज नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच रहे सोने की कीमतों में बीते सप्ताह तेज गिरावट रिकॉर्ड की गई। सिर्फ चार कारोबारी दिनों में ही गोल्ड का भाव 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिली है। सोने चांदी के भाव में अचानक गिरावट आने के कारण छोटे-छोटे निवेशको में उत्साह का माहौल है। शादी वाले घरों के लोगों ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। दीपावली पर जो बाजार हल्का लग रहा था, वह आज एकदम से ऊपर उठ गया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव 1.30 लाख रुपये के पार चल रहा था, लेकिन आज 1.19 लाख रुपये पर आ गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमत में आई गिरावट की बात करें, तो सोमवार 20 अक्टूबर को 999 शुद्धता के 5 दिसंबर एक्सपारयरी वाले सोने का वायदा भाव 1,30,624 रुपये प्रति 10 ग्राम था। फिर अचानक सोने की कीमतों में लगड़ी गिरावट शुरू हो गई और शुक्रवार तक ये गिरकर 1,23,255 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। इस हिसाब से एमसीएक्स पर सोना सिर्फ पांच दिन में ही 11369 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।

इस हफ्ते कितना सस्ता हुआ सोना?

एमसीएक्स के अलावा घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक, सोमवार को जब मार्केट में कारोबार शुरू हुआ था, तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,26,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और शाम को 1,27,633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को मार्केट बंद था, लेकिन बुधवार को जब ट्रेड शुरू हुआ, तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट नजर आई। शुक्रवार की शाम को इसकी कीमत गिरकर 1,21,518 रुपये रह गई। यानी 10 ग्राम सोना 6,115 रुपये सस्ता हो गया। अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड में आई गिरावट के बाद सोने का भाव।

-एनएन मीडिया से साभार   

SP_Singh AURGURU Editor